फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सीएम योगी की सुरक्षा में चूक: फ्लीट के सामने अचानक आ गया सांड़, वाहनों की बदलनी पड़ी लेन

Fri, 10 Dec 2021 07:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
काफिले के सामने आया सांड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शहर की लाइफलाइन कह जाने वाले एमजी रोड पर मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। इससे काफिले में शामिल गाड़ियों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। रास्ते में सांड़ आने के कारण मुख्यमंत्री योगी की गाड़ी समेत कई वाहनों की लेन भी बदलनी पड़ी। इस घटना से वहां तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार दोपहर को तकरीबन 3:30 बजे आगरा पहुंचे थे। उन्होंने सरन नगर स्थित विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के आवास पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता से मिले। उन्हें ढांढस बंधाया। 20 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ जाने के लिए खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान एमजी रोड पर उनकी फ्लीट के आगे सांड़ आ गया।  
 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी की फ्लीट के आगे आया सांड़ - फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के पास मुख्यमंत्री की फ्लीट में शामिल पांच गाड़ियां गुजर चुकी थीं। छठी गाड़ी के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। इसके पीछे मुख्यमंत्री का गाड़ी चल रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम की फ्लीट के आगे सांड़ - फोटो : अमर उजाला
सांड़ को हटाने के लिए वहां तैनात एक पुलिसकर्मी दौड़ा, लेकिन वह लेन पर चलता रहा। इसी लेने पर सीएम योगी की गाड़ी समेत फ्लीट के अन्य वाहन चल रहे थे। सांड़ के कारण फ्लीट की लेन बदलनी पड़ी। 

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सरन नगर शुक्रवार दोपहर 3:36 बजे पहुंचे थे। मगर, उनके आगमन की तैयारी सुबह दस बजे से ही शुरू हो गई थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और आईजी नचिकेता झा शहीद परिवार के घर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया। करीब 11 बजे भगवान टाकीज और नगला पदी की तरफ रास्ता रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रास्ते पर लगाई गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में जुट गए। आसपास का बाजार पहले से ही बंद हो गया था। मार्केट और घरों की छतों पर पुलिस लगा दी गई। शहीद विंग कमांडर के घर के आसपास गली और मोहल्ले का रास्ता रस्सी लगाकर रोका गया। धूल न उड़े, उसके लिए पानी का छिड़काव भी किया गया। शाम तकरीबन चार बजे मुख्यमंत्री के परिवार से मिलकर जाने के बाद ही रास्ता खोला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें