कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के सरन नगर स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर को तकरीबन 3:30 बजे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने शहीद विंग कमांडर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता को ढांढस बंधाया। परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी भारतवासी अपनी संवेदनाओं के साथ शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।
शहीद के परिवार को आर्थिक मदद का एलान
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि राज्य सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक संस्था का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। केंद्र और यूपी सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग शहीद के परिवार को दिया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन और शहर के विधायकगण मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शहीद के पिता से मिलते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली पहुंचकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत अन्य शहीद सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के घर पहुंचे। शहीद के पिता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन पर सरन नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। भगवान टॉकीज और नगला पदी पर रास्ता रोक दिया गया। क्षेत्र की दुकानें पहले ही बंद हैं।
विज्ञापन
3 of 5
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान आगरा के सरन नगर (दयालबाग) के रहने वाले थे। सीडीएस बिपिन रावत के साथ वह भी बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार अब ताजगंज शमशान घाट पर होगा। पहले पोइया घाट पर अंतिम संस्कार होना था। परिजनों की इच्छा अनुसार अंतिम संस्कार का स्थान बदला गया है।
4 of 5
हेलीकॉप्टर हादसा: शहीर पृथ्वी सिंह के घर में गमगीन लोग
- फोटो : अमर उजाला
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की सादगी और जज्बे का हर कोई कायल था। वह जब भी घर आते थे तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों से जरूर मिलते थे। उनके निधन से सरन नगर समेत पूरे आगरा में शोक की लहर है। विंग कमांडर के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हालांकि अभी शहीद का पार्थिव शरीर नहीं आया है।
युवाओं ने लगाए भारत माता के जयकारे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने न्यू आगरा से पोइया घाट मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी है। चेकिंग के बाद लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। ताजगंज मोक्षधाम में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह का अंतिम संस्कार होगा। शव यात्रा दयालबाग से नेशनल हाईवे-19, एमजी रोड होते हुए गुजरेगी। ऐसे में मार्ग पर जाम न लगे, इसे लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।