यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के जिला अस्पताल में शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण मच गया। बिना कार्यक्रम के अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री को देख डाक्टरों की हवाईयां उड़ गईं। इधर एसएन मेडिकल कालेज में सूचना मिलते ही डाक्टर व्यवस्थाओं में जुट गए।
बताया गया है कि यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शुक्रवार को बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। मंत्रीजी के आने की खबर सुनकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। यहां रोज की तरह आलम चल रहा था।
सूचना पर सीएमओ और सीएमएस भी पहुंच गए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों और तीमारदारों से बात की। उनसे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। सीएमओ से डाक्टरों के आने का समय और ड्यूटी के बारे में जानकारी ली।