फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रैफिक संचालन के दौरान सड़क पर बेहोश होकर गिरा होमगार्ड, मौत

Sat, 08 Oct 2022 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बिजलीघर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड ट्रैफिक संचालन कर रहे थे। अचानक ही वे बेहोश होकर गिर गए। साथियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिजलीघर चौराहे पर शनिवार सुबह ट्रैफिक संचालन कर रहे होमगार्ड लक्ष्मण सिंह (54) अचानक गिर पड़े। हालत बिगड़ती देखकर साथी होमगार्ड उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। घटना से विभाग में शोक है। जानकारी पर परिजन आ गए। चिकित्सकों ने हृदयाघात से मौत होना बताया है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के नगला कोरई निवासी होमगार्ड लक्ष्मण सिंह की ड्यूटी एक अक्तूबर से बिजली घर चौराहे पर थी। परिजन ने बताया कि सुबह छह बजे घर से निकले थे। आठ बजे चौराहे पर ड्यूटी शुरू की। उनके साथ होमगार्ड राजेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह भी थे। सभी ने साथ खाना खाया। सुबह करीब 10:15 बजे लक्ष्मण सिंह अचानक सड़क पर गिर गए। साथी होमगार्ड दौड़ पड़े। उन्हें एक वाहन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ थाना रकाबगंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात आया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

परिजन ने बताया कि लक्ष्मण सिंह के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें बड़ा बेटा तेजपाल और मेंबर सिंह गांव में ही काम करते हैं, जबकि छोटा बेटा धर्मेंद्र कक्षा 9 का छात्र है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विभागीय सहायता दिलाई जाएगी

होमगार्ड के जिला कमांडेंट संतोष सिंह ने बताया कि होमगार्ड की मृत्यु ड्यूटी के दौरान हुई है। विभाग की ओर से सहायता राशि दिलाई जाएगी। परिवार के एक सदस्य को नौकरी का भी प्रावधान है। यातायात ड्यूटी में करीब 600 होमगार्ड लगे हैं। चौराहे पर हर सप्ताह ड्यूटी बदली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें