फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला/ नगला बीच। थाना क्षेत्र के गांव नगला सिकंदर निवासी एक युवक ने शुक्रवार रात में कमरे में पंखे से लटकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव नगला सिकंदर निवासी गौरव कुलश्रेष्ठ (30) पुत्र हेमप्रकाश कुलश्रेष्ठ पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के मुताबिक गौरव रात में प्रतिदिन की तरह ही खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। वह जब सुबह 11 बजे तक नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो गौरव रस्सी के सहारे पंखे पर झूलता मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गौरव की करीब चार साल पूर्व शादी हुई थी। एक साल बाद ही पत्नी से अनबन रहने पर तलाक हो गया था। तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें