ज्योंति। थाना औंछा क्षेत्र के गांव भरथरा में शुक्रवार की दोपहर एक विवाहिता ने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव भरथरा निवासी बिजेंद्र जाटव की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी निवासी 22 वर्षीय शबनम के साथ हुई थी। बिजेंद्र राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार की दोपहर शबनम ने आत्महत्या कर ली।
थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शबनम के भाई ममतेश ने देर शाम पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा है कि एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति बिजेंद्र सिंह, जेठ धर्मवीर, देवर राजेश, चरन सिंह, सास सरोज देवी और ससुर जगदीश ने बहन की हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस नामित ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ कुरावली डीपी गौड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।