फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने लगाया मानदेय कटौती का आरोप

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते मजदूर संघ के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर मानदेय कटौती का आरोप लगाया है। नगर पालिका में ठेका पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। आठ सूत्री ज्ञापन सौंपकर कर्मियों ने निर्धारित शासनादेश के तहत मानदेय दिलाए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर मानदेय में कटौती का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि सितंबर 2019 में नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मियों की तैनाती की गई थी। शासनादेश के तहत सफाई कर्मचारियों को 308 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलना चाहिए। ठेकेदार मात्र 7050 रुपये मासिक सफाई कर्मचारियों को दे रहा है। कई बार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हें 8012 रुपये शासनादेश के तहत मिलना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अमन कुमार, संतोष कुमार, पवन कुमार, सनी कुमार, रीता देवी, विमलेश कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें