फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारपुर में युवती का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
13एमएनपी-10-कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर में युवती की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर में अपने ननिहाल में रह रही एक युवती का शव सोमवार की सुबह घर के बरामदे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन इसे खुदकुशी बता रहे हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद क्षेत्र के थाना एका निवासी रूपराम जाटव की 19 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी करीब एक माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर स्थित ननिहाल आई थी। वह यहां वृद्ध नानी की देखरेख कर रही थी। रविवार की शाम सब कुछ ठीक ठाक था। लक्ष्मी ने खाना खाया और बरामदे में सोने के लिए चली गई थी। सोमवार की सुबह करीब चार बजे जब घरवाले जागे तो लक्ष्मी का शव बरामदे में लगे पंखा के कुंडा से लटका देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों ने घटना को खुदकुशी करार दिया है। लेकिन इसके पीछे किसी वजह की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें