फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के राधारमन रोड पर एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रेलवे गेट चौकी क्षेत्र में राधारमन रोड निवासी 27 वर्षीय आदित्य कुमार की शादी करीब दो वर्ष पूर्व पूजा के साथ हुई थी। रविवार दोपहर दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर आदित्य ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो आदित्य का शव फंदे पर झूल रहा था। परिजनों पर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें