फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के 4492 परिवारों को मिलेगी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में वंचितों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। लगभग साढ़े पांच सौ ग्राम पंचायतों में 4492 लोगों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इन्हें सहायता राशि मिलेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए शासन ने आदेश दिए थे। इसके लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों की सूचना तैयार होनी थी। पंचायत सचिवों ने ग्राम पंचायतों में सर्वे कर अपनी सूची सौंपी थी। इस सूची का खंड विकास अधिकारियों ने सत्यापन कर मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी थी।
जिले की 552 ग्राम पंचायतों में कुल 4492 लोगों का चिह्नांकन किया गया है। इन लोगों के खातों में एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जानी है। सूची तैयार होने के बाद कोषागार से इनके खातों में धनराशि भेजने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार तक 607 लोगों के खातों में सहायता राशि भेजी जा चुकी है। जल्द ही बाकी खातों में भी एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें