फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब में तुम्हें मिलूंगा नहीं, पिता से बोलने के बाद युवक ने गोली मार की आत्महत्या

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में युवक द्वारा आत्महत्या करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में दिल्ली से लौटकर आए युवक ने पिता से कहासुनी होने पर ‘अब तुम्हें नहीं मिलूंगा’ कह कर तमंचे से गोली मार ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अभिजीत (19) पुत्र कृष्ण चंद्र निवासी ग्राम गोडा पटियाली दिल्ली में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात वह किसी तरह दिल्ली से पटियाली आ गया। वहां से गांव ना जाकर कस्बे के ही मोहल्ला मिश्राना स्थित अपने चाचा के घर पर चला गया। उनके घर के दरवाजे से ही उसने अपने पिता को फोन किया।
इसी दौरान किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर अभिजीत ने ‘अब तुम्हें नहीं मिलूंगा’ कह कर तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर चाचा के परिजन व बस्ती के लोग एकत्रित हो गए। उसे तुंरत अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तमंचा व उसमें फंसा खोका भी बरामद कर लिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।
15 साल पहले हो चुकी है मां की मौत
पटियाली। अभिजीत की मां सुनीता की करीब 15 साल पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी बड़ी बहन के साथ फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा चला गया था। वहीं रहकर दोनों पले बढ़े। इसके बाद वह दिल्ली जाकर काम करने लगा। बहन अभी भी ननिहाल में ही रह रही हैं।
युवक के पिता ने लिखित में पुलिस को आत्महत्या करने की जानकारी दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -गवेंद्रपाल गौतम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें