मैनपुरी। शहर की हिंदपुरम कॉलोनी में शुक्रवार की शाम एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय प्रीती देवी शुक्रवार की शाम पति अरविंद कुमार के साथ टहलने के लिए घर से निकलीं थीं। रास्ते में पत्नी बिना कुछ बताए घर वापस लौट गई।
कुछ देर बाद जब वह घर वापस लौटे तो प्रीती का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उनकी ओर से मौत को लेकर किसी भी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया गया। प्रीती ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर भी परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।