फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना किया तो दे दी जान

विज्ञापन
11एमएनपी-09-मृतक कल्यान का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर गढ़िया निवासी प्रताप सिंह का 19 वर्षीय पुत्र कल्याण सिंह शराब पीने का शौकीन था। वह बीते तीन दिनों से लगातार शराब पी रहा था। होली के दिन पिता ने उससे कहा कि शराब न पिए, शराब के चलते अकसर झगड़ा हो जाता है। बस पिता की यही बात उसे बुरी लग गई और वह घर से निकल गया। शाम के समय उसने वनगढ़ के पास नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे की लाश पेड़ पर लटके होने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवारीजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें