फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 60 दिन में 600 किमी का सफल, कंधे पर 101 लीटर गंगाजल से भरे कलश

विज्ञापन
बाह: हिंदू राष्ट्र के लिए ​भिंड के दो कांवड़िए हरिद्वार से लाए कांवड़, बाह में पुष्प वर्षा के ब
विज्ञापन
बाह। भिंड के जमसारा क्षेत्र के दो शिव भक्तों की अनोखी पहल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद उन्होंने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए कांवड़ यात्रा के जरिए हिंदुओं को जगाने की मुहिम छेड़ी है। रविवार को बाह पहुुंचे कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भिंड के मानपुरा गांव के श्यामवीर राजपूत एवं बलालपुरा के युवराज राजपूत ने 11 जून को हरिद्वार से अपनी कांवड़ के कलश में 101 एवं 51 लीटर गंगाजल भरा था। 46वें दिन वह बाह क्षेत्र से होकर गुजरे, तो भदरौली, फरैरा, भाऊपुरा, जरार में उन पर फूल बरसाए गए। उन्होंने बताया कि पहले नारा था मंदिर वहीं बनाएंगे, अब नारा है हिंदू को जगाएंगे, हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। कांवड़ यात्रा के जरिए हिंदुओं को जगाने की मुहिम चला रहे हैं। यात्रा के 60 वें दिन 11 अगस्त को श्यामवीर राजपूत भिंड के वन खंडेश्वर महादेव मंदिर एवं युवराज राजपूत अटेर के महादेव मंदिर में अपनी कांवड़ चढ़ाएंगे। जरार में उमेश सिसौदिया, सुनील सिंह, राजू गुप्ता, राजीव गुप्ता, निरंजन सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। जरार के हनुमान मंदिर पर ठहराव के दौरान भी बड़ी तादाद में लोग उनका हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें