01एमएनपी-16-करहल रोड बिजली विभाग की सब स्टेशन का निरीक्षण करते एडीएम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करहल रोड स्थित सब स्टेशन और अधिशासी अभियंता कार्यालय का बुधवार को एडीएम ने निरीक्षण किया। आसान किस्त योजना के तहत किए गए पंजीकरणों की जानकारी ली। सब स्टेशन परिसर में गंदगी मिलने पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को एडीएम बी राम करहल रोड स्थित सब स्टेशन पहुंचे। एडीएम ने कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय से निस्तारण कराने को कहा। शिकायत और निस्तारण आख्या का रजिस्टर में अंकन करने के निर्देश दिए। आसन किस्त योजना के तहत किए गए पंजीकरणों की संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की।
एडीएम ने करहल रोड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय का हाल देखा। अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव करने को कहा। सब स्टेशन और अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा जहां बैठें वहां तो कम से कम सफाई रखें।