फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम चौमा शाहपुर क्षेत्र में रविवार रात्रि सात किसानों के खेत पर लगी सबमर्सिबल की केबल काटकर चोरी कर ली गई। विगत दिनों में भी दर्जनों किसानों की सबमर्सिबल की केबल चोरी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। सबमर्सिबल की केबल कटने से किसानों को हजारों रुपए की नुकसान हुआ है।
ग्राम चौमाशाहपुर निवासी शिवचरण, संतोष कुमार, पूरन, चंद, महेंद्र, मीरा देवी एवं कराही के गिलोह निवासी रूप सिंह के खेतों पर लगी सबमर्सिबल की केबल रविवार रात्रि में चोरों ने काटकर उड़ा ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह पीड़ित किसानों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इससे पहल ग्राम महदऊ आकोश नगरिया समेत कई ग्रामों में दर्जन भर से अधिक किसानों की सबमर्सिबल एवं केबलों चोरी हो चुकी है, जिससे सिंचाई के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।