फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर जिलेभर में याद किए गए नेताजी

विज्ञापन
23एमएनपी-26-करहल के संत विवेकानंद स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते युवा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

नगर के बीलों रोड स्थित सनातन एकेडमी विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सुभाष चंद्र बोस अमर रहें तथा जय हिंद, नारों का उद्घोष किया। विद्यालय प्रबंधक दीपक दास व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख स्कूलों व कॉलेजों मे भी नेताजी को याद किया गया।
करहल में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
करहल। संत विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के निदेशक जेपी यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। चंद्रजीत, रघुवीर, सोभित यादव, सुधीर यादव, बृजेन्द्र, धर्मे ंद्र, अखिलेश, सुनील, मनीषा, अर्चना, रीता, सोनम पाण्डेय, आलिया, तबस्सुम, गोसिया रहे। यूनिक इंस्टीट्यूट पर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विवेक पांडेय, अंकित यादव, मानिक यादव, डिंपी यादव ,अभिषेक यादव , टिंकल पवन आदि ने विचार रखे। वहीं अभाविप नगर अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के आवास पर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

भोगांव में निकाली गई शोभायात्रा
भोगांव। स्वामी नारदानंद सरस्वती विद्या मंदिर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को हिंदू युवा वाहिनी के जिला सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौहान ने रवाना किया। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड, गिहार कॉलोनी, घंटाघर, शहीद स्मारक, पीपल मंडी, जैन मंदिर, जामा मस्जिद, सब्जी मंडी, पुरानी आलू मंडी होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। टिंकू, सरदार सतनाम सिंह, आशू सक्सेना, शिव शंकर वर्मा, करन सिंह चौहान, प्रताप सिंह चौहान, विनय चौहान, प्रवीन गुप्ता, अमित वर्मा, बृजेश जादौन, राजेंद्र सोनी, अमन यादव, गौतम कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।
सुभाष चंद्र एकेडमी में नेताजी को किया गया याद
किशनी। कस्बा स्थित सुभाष चंद्र बोस एकेडमी में स्कूल के प्रबंधक सुरेश चक ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आजादी में बड़ा योगदान था। प्रवेश यादव गुड्डू, रमाकांत मिश्रा, हरदेश शाक्य, इंद्रेश पांडेय, रामबरन पांडेय, उमाशंकर यादव, अरविंद मिश्रा आदि ने भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोगांव। नगर के मां सरस्वती शिशु मंदिर, केएल इंटर नेशनल एकेडमी, आरएस एजूकेशनल, बेबी ड्रीम पब्लिक स्कूल, डीएन पब्लक स्कूल, श्रीमती सूरज मुखी यादव इंटर कालेज, जेएस इंटर कालेज, एसएन इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विद्यालय स्टॉफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें