फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष बाजार हादसा: छठवें दिन कीचड़ में मिला गंगा देवी का शव, नाले में समा गई थी दुकान; टीमें कर रहीं थीं तलाश

Mon, 13 Jul 2026 01:56 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सुभाष बाजार में दुकान ढहने के बाद नाले में बही गंगा देवी का शव हादसे के छह दिन बाद आगरा किले के पास कीचड़ में मिला। लगातार चल रहे तलाश अभियान के बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
सुभाष बाजार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मंटोला के सुभाष बाजार में बुधवार नाले के ऊपर बनी दुकान ढहने के बाद नाले में बही वृद्ध महिला गंगा देवी का शव छठवें दिन मिला। लागातार टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी। परिवार के लोग भी सुभाष बाजार में ढेरा जमाए हुए थे। आगरा किले के पास जैसे ही कीचड़ में फंसा शव बरामद  हुआ, तो परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष बाजार में दिलीप कुंजवानी की राधा स्वामी क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान थी। बुधवार दोपहर 2:25 बजे बारिश के दौरान दो मंजिला दुकान ढह कर नाले में समा गई थी। हादसे में दुकान पर बैठे दिलीप के पिता तुलाराम, कर्मचारी लाला भाई, बेटा कृष्णा और ग्राहक तेहरा निवासी अनीता, उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी अनन्या और उनकी मां गंगा देवी नाले में गिर गई थीं। सभी को लोगों ने बाहर निकाल लिया था पर वृद्ध गंगा देवी का पता नहीं चला था।

पुलिस, नगर निगम की टीम, एसडीआरएफ और जल पुलिस तलाश में जुटी थी। बुलडोजर से तोड़ कर नाले की सफाई शुरू की गई थी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने नाले की सफाई करते हुए आंबेडकर पार्क तक वृद्धा की तलाश की पर उनका पता नहीं चल पाया। ये तलाश सोमवार को जारी रही। इस बीच करीब एक बजे उनकी लाश नाले में मिल गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें