फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी पुलिस में भर्ती हुए दरोगा ध्यान दें, प्रशिक्षण के दौरान वजन न बढ़ने दें...जारी हुए ये आदेश

Fri, 13 Dec 2024 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी पुलिस में हाल में ही भर्ती हुए दरोगाओं का यदि वजन बढ़ता है, तो उन्हें फिर से पुलिस अकादमी भेज दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दाैरान दरोगा अपनी फिटनेस ठीक रखें। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस आयुक्त जे रविंदर गाैड ने बृहस्पतिवार को नगर जोन के प्रशिक्षु दरोगाओं को कार्यशाला में बेहतर कार्य करने की सीख दी। उनसे कहा कि प्रशिक्षु दरोगा भविष्य में थाना प्रभारी बनेंगे। प्रशिक्षण के दाैरान फिटनेस ठीक रखें। अगर, किसी का वजन बढ़ता है तो उनको दोबारा पुलिस अकादमी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


आगरा कमिश्नरेट के तीनों जोन में 700 से अधिक प्रशिक्षु दरोगा को 6 महीने पहले आगरा में तैनाती मिली थी। उन्हें थाने और चाैकियों पर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। कोई बीट के कार्य देख रहा था तो कोई थाने में विवेचनाओं की बारीकियां सीख रहा था। हालांकि प्रशिक्षण के दाैरान कई दरोगा के गलत व्यवहार की शिकायत पुलिस आयुक्त को मिली थी।

सिटी जोन के 345 दरोगा को बृहस्पतिवार की कार्यशाला में बुलाया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें जिम्मेदारी का अहसास कराया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि व्यवहार जनता के प्रति अपना मधुर होना चाहिए। किसी भी आपराधिक घटना पर माैका मुआयना जरूर करें। विवेचना में निष्पक्षता होनी चाहिए। किसी के दबाव में आकर विवेचना में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें