फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फाॅर्च्युनर कार मौत बनकर दौड़ी...एक दर्जन लोग उड़ाए, एक की मौत; गिरफ्तारी न करने वाले दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 21 Mar 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

थाना न्यू आगरा में तैनात दरोगा ने हादसे के बाद आरोपी को नहीं पकड़ा। हादसे में घायल की मौत के बाद जब हंगामा और जाम लगाया गया, तो अधिकारियों की नींद खुली। मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली हाईवे पर शव रखकर दो घंटे तक जाम लगाने वाले लोगों के विरुद्ध थाना न्यू आगरा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं लापरवाही पर मुकदमे के विवेचक दरोगा अशोक सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा आरोपी कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 

फाॅर्च्युनर कार ने मारी थी एक दर्जन लोगों को टक्कर
सिकंदरा के गैलाना रोड पर 13 मार्च की रात फाॅर्च्युनर कार ने एक दर्जन लोगों को टक्कर मारी थी। हादसे में जख्मी हुए गैलाना निवासी लोकेश बघेल ने मंगलवार की रात दम तोड़ दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन और बस्ती के लोग शव लेकर हाईवे पर आ गए थे। हाईवे और सर्विस रोड पर जाम लगा दिया था। जाम में दो घंटे तक हजारों लोग फंसे रहे थे। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया था। सिकंदरा थाने की लापरवाही पर फटकार लगाई थी। अधिकारियों से कार्रवाई के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें -  UP: तीन शहरों में पडे़गी भीषण गर्मी, धूप से बचने के लिए रेड लाइट पर लगेगी ग्रीन नेट, हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च



 
विज्ञापन

दरोगा का लापरवाही आई सामने
इस मामले में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने सड़क हादसे के मुकदमे के विवेचक अशोक सिंह को लापरवाही में जिम्मेदार माना। एक सप्ताह में भी आरोपी कार चालक के न पकड़े जाने पर विवेचक को लाइन हाजिर किया गया। पुलिस ने अब कार चालक को गिरफ्तार किया है। कार शोभित यादव नामक व्यक्ति की थी। दूसरी ओर, हाईवे जाम लगाने वालों के खिलाफ न्यू आगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर मुकदमे में नाम खोले जाएंगे। डीसीपी सिटी ने बताया कि जाम के कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें -  UP: 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल...इंस्टाग्राम पर सजाई दुकान, छह सप्लायर गिरफ्तार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें