फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीने में मिली गोली, पास मिला तमंचा...हत्या या आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख पुलिस हैरान

Fri, 21 Mar 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राजमिस्त्री की मौत की गुत्थी में पुलिस पूरी तरह उलझ गई है। पुलिस पहले गोली मारकर आत्महत्या का मामला मान रही थी। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में चोट लगने से माैत होना आया।
 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिचपुरी थाना क्षेत्र के  गांव लड़ामदा में शुक्रवार रात को राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पुलिस पहले गोली मारकर आत्महत्या का मामला मान रही थी। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में चोट लगने से माैत होना आया। सीने में जो गोली मिली, वह भी साबुत थी। गोली लगने के बाद खाल जलने और काली पड़नी चाहिए, ऐसा भी नहीं था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपनी ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह परमार वादी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: तीन शहरों में पडे़गी भीषण गर्मी, धूप से बचने के लिए रेड लाइट पर लगेगी ग्रीन नेट, हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च


 

गांव लड़ामदा निवासी पुष्पेंद्र सिंह (26) राजमिस्त्री था। वह पत्नी नीलम और तीन साल के बेटे नितिन के साथ मथुरा में रह रहा था। होली पर पत्नी नीलम से झगड़ा होने के बाद वह अकेला गांव आ गया। उसी रात उसकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद गोली सीने में रख दी गई। किसी धारदार हथियार से मारा गया है। हालांकि घर में जब घटना हुई, तब मृतका के पिता और दादी थे। वह कह रहे थे कि गोली चलने की आवाज आई थी। वह टीवी देख रहे थे। दाैड़कर बेटे के पास गए तो वह मरा पड़ा था। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। मथुरा में भी कई रिश्तेदारों से पूछताछ की है।

ये भी पढ़ें -  UP: 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल...इंस्टाग्राम पर सजाई दुकान, छह सप्लायर गिरफ्तार


 
विज्ञापन

पत्नी बोली फोन बिजी आने पर हुआ था विवाद
मृतक की पत्नी नीलम ने बताया है कि पुष्पेंद्र से उसकी शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। वह पिछले तीन वर्ष से मथुरा में अपने परिवार के चाचा रमेश के घर में पति पुष्पेंद्र के साथ किराए पर रह रही थी। नीलम ने कहा कि दस मार्च को पति पुष्पेंद्र का नंबर बिजी आने पर विवाद हुआ था। उसे शक था कि वह उसकी भाभी से बात करता है। नीलम ने कहा कि वह पति के साथ दो वर्ष नोएडा में भी रह चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें