फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी पुलिस के दरोगा की हरकत वायरल, घर में घुसकर पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा; देखें ये वीडियो

Sat, 25 Apr 2026 08:25 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के पिनाहट में दरोगा पर घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने घटना का वीडियो डीसीपी को सौंपा है, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पिटाई करता दरोगा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट में एक दरोगा पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है। आरोप है कि दरोगा ने पुलिसकर्मियों के साथ पीड़ित के घर में घुसकर पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा। केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया। केस वापस न लेने पर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को सौंपकर आरोपी दरोगा और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




 

ग्राम पाती रामपुरा निवासी सोनू दिवाकर ने शनिवार को डीसीपी पूर्वी (बमरौली कटरा) को तहरीर दी। इसमें बताया कि थाना पिनाहट में तैनात एक दरोगा शुक्रवार शाम को पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचा। सोनू का आरोप है कि दरोगा ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। पत्नी बचाने आई, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार, दरोगा उस पर धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत दर्ज एक पुरानी प्राथमिकी को वापस लेने का दबाव बना रहा है। धमकाते हुए कहा गया कि यदि केस वापस नहीं लिया, तो उसे फर्जी मामले में जेल भेज दिया जाएगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पीड़ित के मोबाइल फोन भी छीन लिए। पीड़ित सोनू के मुताबिक पुलिस उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पहले भी हमला कर चुका है दरोगा
सोनू दिवाकर ने बताया कि दरोगा पहले भी उस पर हमला कर चुका है। इस बार की दबंगई का वीडियो पीड़ित ने गुपचुप तरीके से बना लिया था, जिसे उसने डीसीपी पूर्वी को साक्ष्य के तौर पर सौंपा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें