खाकी एक बार फिर से शर्मसार हुई है। यूपी पुलिस के दरोगा और सिपाही को बाइक सवारों ने जमकर पिटाई की। घटना यूपी के मथुरा जिले की है। राधाकुंड में पैंठा पेट्रोल पंप पर हुई लूट के आरोपियों को पकड़ने में जुटे गोवर्धन थाने के दरोगा और सिपाही की भिड़ंत बाइक सवारों से हो गई।
बाइक सवारों के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने सिपाही और दरोगा की पिटाई कर डाली। दरोगा की पिस्टल भी छीन ली। सूचना पर पहुंचे सीओ गोवर्धन ने ग्रामीणों को समझाकर पिस्टल वापस कराई। फिलहाल पुलिस कोई भी कार्रवाई से इंकार कर रही है।
विगत दिनों पैंठा स्थित पेट्रोल पंप पर लूट हो गई थी। इसी लूट के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने दरोगा अमित भाटी और सिपाही रॉबिन को लगा रखा था। दरोगा और सिपाही पैंठा पुलिया के पास सुरागरसी में लगे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया।