फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कालेज में सेंट जोंस की छात्राओं का हंगामा

Wed, 22 Feb 2017 12:38 AM IST
आगरा कालेज में सेंट जोंस की छात्राओं का हंगामा
विज्ञापन
आगरा कालेज में सेंट जोंस की छात्राओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 आगरा कालेज में मंगलवार को सेंट जोंस कालेज की छात्राओं ने हंगामा किया। बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने आगरा कालेज के स्टाफ पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। छात्रा के माता-पिता ने भी पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। छात्र नेता भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। 
विज्ञापन

 आगरा कालेज मैदान में 22 से 24 फरवरी तक प्रादेशिक रोवर्स-रेंजर्स का समागम होना है। इसमें प्रतिभाग करने वाली डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की टीम आगरा कालेज में अभ्यास कर रही हैं। इसमें कई कालेजों के छात्र-छात्राएं हैं। मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे रोवर्स-रेंजर्स को डांस सिखा रहे कोरियाग्राफर और सेंट जोंस कालेज की छात्रा कुछ खाने के लिए निकले। आगरा कालेज के चीफ प्रॉक्टर ने कोरियाग्राफर को बिना यूनिफार्म के देख पूछताछ शुरू कर दी। दोनों में बहस हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। 
  आगरा कालेज प्रशासन का आरोप है कि पहले कोरियोग्राफर की ओर से पिटाई शुरू की गई। छात्रा बीच में कूद पड़ी थी। उसकी पिटाई नहीं की गई। वहीं सेंट जोंस कालेज की छात्रा और कोरियोग्राफर का आरोप है कि पहले चीफ प्राक्टर ने पिटाई शुरू की।   उधर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कुलपति और पुलिस प्रशासन से छात्रा के साथ अभद्रता करने के दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरव शर्मा के साथ कई साथ नेता सेंट जोंस कालेज के प्राचार्य से भी मिले। इसमें दीप गर्ग, लाले गौतम के साथ एबीवीपी के ललित शर्मा, राहुल सारस्वत आदि शामिल रहे।    
विज्ञापन

 
‘एक लड़का बिना यूनिफार्म के घूम रहा था। चीफ प्राक्टर के पूछने पर उसने ठीक जवाब नहीं दिया। उन्होंने लड़के को बाहर जाने के लिए कहा। उसने चीफ प्राक्टर को धक्का दे दिया। लड़के को लोग पकड़कर प्राचार्य कक्ष में लाने लगे तो छात्रा बीच में आ गई। उसके साथ किसी ने मारपीट नहीं की।’
- नरेंद्र सिंह यादव, प्राचार्य, आगरा कालेज 

‘छात्रा के साथ आगरा कालेज में गलत व्यवहार किया गया। यदि छात्र-छात्राओं की गलती भी थी तो मारने के बजाय सूचना देनी चाहिए थी। छात्रा के अभिभावकों ने बताया कि उनके भी साथ सही व्यवहार नहीं किया गया। छात्रा ने खुद के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने की लिखित शिकायत की है। छात्रा की छवि बहुत बढ़िया है।’  
- प्रो. पीई जोसेफ, प्राचार्य, सेंट जोंस कालेज   

तो समागम में प्रतिभाग नहीं करेंगे विद्यार्थी
आगरा। सेंट जोंस कालेज के प्राचार्य का कहना है कि छात्रा के साथ मारपीट किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया जाता तो कालेज के विद्यार्थी रोवर्स-रेंजर्स के प्रादेशिक समागम में हिस्सा नहीं लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें