फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कला उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को लोक संस्कृति से जोड़ने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए कला उत्सव का आयोजन होगा। उत्सव में विद्यार्थी 10 विधाओं में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। उत्सव में भाग लेने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले के 272 माध्यमिक में से प्रत्येक विद्यालय से एक छात्र व एक छात्रा इस उत्सव में हिस्सा ले सकेंगे। जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी संगीत गायन में शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, संगीत वादन में वाद्य यंत्र (अवनद्ध वाद), स्वर वाद्य (गायन), नृत्य में शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला में द्वि-आयामी ड्राइंग या पेंटिंग एवं प्रिंट मेकिंग, त्रि-आयामी मूर्ति कला, पारंपरिक खिलौने एवं खेल, एकल अभिनय में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। शासन से इसके लिए 10 हजार रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन

जिले की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सूर्य प्रताप सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें