फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET Exam: पेपर रहा आसान...मिशन व योजना पर पूछे अधिक प्रश्न, अभ्यर्थी बोले- गणित ने उलझाया

Sun, 07 Sep 2025 01:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के 51 केंद्रों पर शनिवार को पीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा देने के बाद केंद्रों से बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान थी तो कोई उदास दिखा। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया।
विज्ञापन
केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। कहा कि मिशन व योजना पर इस बार अधिक प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने कहा कि करंट अफेयर में भविष्य की योजनाओं, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों और विशेष मिशन संबंधी प्रश्न अधिक पूछे गए। गणित के प्रश्न हल करने में ज्यादा समय लगा। फिर भी बीते साल के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र आसान रहा। इसमें चंद्रयान से जुड़े प्रश्न, भारत का पहला विदेशी जन औषधि केंद्र किस देश में शुरू हुआ, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था, 2025 में कितने पदम पुरस्कार की घोषणा की गई आदि प्रश्न शामिल थे।

 

गणित के प्रश्नों ने उलझाया
बांदा के पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि गणित के सवाल अपेक्षा से ज्यादा कठिन थे। हल करने में समय भी बहुत लग गया, जिससे बाकी सेक्शन पर ध्यान देने में परेशानी हुई।

इतिहास में तिथि ज्यादा पूछी गई
झांसी के रिहान ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार का प्रश्नपत्र आसान रहा। इतिहास में तिथि और करंट अफेयर्स में योजनाओं के बारे में ज्यादा पूछा गया।

 
विज्ञापन

पेपर सरल रहा
बांदा के संदीप यादव ने बताया कि पेपर न तो बहुत कठिन था और न ही आसान। जिनकी तैयारी अच्छी है, उनके लिए यह संतुलित रहा, मिशन और विशेष घटनाओं के बारे में ज्यादा पूछा। मैनपुरी की प्रिया कुमारी ने बताया कि पेपर इस बार सरल रहा। पहली बार परीक्षा में शामिल हुई हूं। योजनाओं के बारे में ज्यादा पूछा गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें