कासगंज। राजकीय हाईस्कूल भिटौना कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी गई। मेला में विद्यार्थियों ने चार्ट प्रस्तुत किए। मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि प्रधानाचार्य राजेश यादव एवं पंख पोर्टल सह प्रभारी राजकीय हाई स्कूल नमैनी प्रधानाचार्या रजनीकांत निर्मल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विशेषज्ञ अतिथियों ने बच्चों के तैयार किए गए चार्ट का निरीक्षण किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना सक्सेना ने अतिथियों का माल्यार्पण कर, स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मदन चंद्र राजपूत, राजकीय हाईस्कूल बहोरा के प्रधानाध्यापक सुधीर मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापक रवेंद्र सिंह यादव, एसआरजी सुदेश कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल भिटौना की प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय भिटौना के प्रधानाध्यापक सौराज सिंह, रामादेवी, शाजिया, रेशू माहेश्वरी, प्रीति माहेश्वरी, वर्षा चौधरी आदि मौजूद रहीं। संचालन समीक्षा सिंह ने किया।