फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक घंटा देरी से चलेगी मथुरा-छपरा एक्सप्रेस

Sun, 16 Nov 2025 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने सीवान यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य कराने के लिए पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ब्लाॅक लिया है। मरम्मत के चलते 18 नवंबर को मथुरा-छपरा ट्रेन के चलने का समय 1 घंटा प्रभावित रहेगा। कार्य के पूरा होने के बाद इस ट्रेन को पुन:निर्धारित समय से चलाया जायगा।
विज्ञापन

सीवान यार्ड में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग 18 नवंबर को मरम्मत कार्य कराएगा। इसके लिए कर्मियों ने पूर्व में रेलवे के अधिकारियों से ब्लॉक लिया। मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से 60 मिनट नियंत्रित करके चलाई जाएगी। ट्रेन रात में 11:50 बजे मथुरा जंक्शन से छपरा के लिए रवाना होती है। समय में बदलाव होने के कारण अब यह रात 12:50 बजे चलाई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि सीवान यार्ड में इंजीनियरिंग कराने के लिए मथुरा जंक्शन -छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के समय में 60 मिनट का बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें