कॉलेजों की ओर से बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन खोलने का अनुरोध किया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया कि वेब रजिस्ट्रेशन 19 जनवरी तक खोले जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
गत सत्र की अपेक्षा प्रवेश हुए हैं कम
गत शैक्षणिक सत्र की अपेक्षा इस बार स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में छात्र छात्राओं के प्रवेश कम हुए हैं। इस बार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 2.26 लाख छात्र छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें से प्रवेश करीब 1.31 लाख ने लिया है।
गत सत्र में 1.54 लाख ने प्रवेश लिया था। वहीं, इस बार परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 42,190 छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें से करीब 14,000 ने प्रवेश लिया है। जबकि गत सत्र में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ही 43,000 से अधिक था।