फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया बच्चों से झाडू लगवाते हुए वीडियो

विज्ञापन
कुरावली के एक स्कूल में झाड़ लगाते व कूड़ा उठाते बच्चे - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। प्राथमिक विद्यालय नगला खुमानी पर बच्चों का झाड़ू लगाते हुए वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। वीडियो में बच्चे स्कूल में झाड़ू लगाने के साथ ही गंदगी साफ करते हुए देखे जा रहे हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

कुरावली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला खुमानी पर धर्मेंद्र कुमार पांडेय शिक्षक के रूप में तैनात हैं। गुरुवार को इस विद्यालय पर बच्चे झाड़ू लगा रहे थे। तभी यहां पहुंचे दो लोगों ने वीडियो बना लिया। जानकारी होते ही धर्मेंद्र कुमार भी यहां पहुंच गए। वीडियो बना रहे लोगों से उनका विवाद भी हुआ।
बाद में सोशल मीडिया पर यह वीडियो पूरे दिन चर्चा का विषय रहा। इस संबंध में जब धर्मेंद्र कुमार पांडेय से बात की गई तो उनका कहना था कि वे गांव से बच्चों को बुलाने गए थे तभी यहां पहुंचे कुछ लोगों ने बच्चों से जबरन झाड़ू लगवाते हुए वीडियो बनाया। रसोइया ने रोका तो उसके साथ अभद्रता की। शिक्षक ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरावली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी। यदि शिक्षक दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
-विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें