फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्राएं बेहतर शिक्षा ग्रहण कर समाज को आगे बढ़ाएं

Wed, 25 Oct 2023 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राएं बेहतर शिक्षा ग्रहण कर समाज को आगे बढ़ाएं
विज्ञापन

- डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित हुई गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। करहल रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेंय पड़रिया में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत महिला रोल मॉडल विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। छात्राएं जागरूक बनते हुए बेतर शिक्षा ग्रहण कर अपने समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला हैं। यही नहीं खेल, विज्ञान, राजनीति एवं नौकरियों में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। फिर भी कुछ सुधार की आवश्यकता है। दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियों, अपराध जैसी अन्य समस्याएं समाज में हैं, जिनको दूर करने की आवश्यकता है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने शासन से संचालित सुकन्या योजना, सुमंगला योजना आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दीं। महाविद्यालय से बीएससी कर चुकी छात्रा रिया सक्सेना के एसएससी के माध्यम से पोस्टल ऑफिसर (पोस्ट ऑफिस) डिवीजन मैनपुरी में चयनित होने पर सम्मान किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता देवी ने कविता के माध्यम से संदेश दिया कि नारियां जाग जाएंगी तो युग स्वयं बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी जयप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पाठक, जग जीवन राम, प्रमोद कुमार, गीता देवी, विजय आनंद गौतम, शिवनंदन सिंह यादव, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें