फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विकसित भारत के सपने

Sat, 19 Sep 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सेठ पदम चंद जैन प्रबंधन संस्थान में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 और तकनीक के विद्यार्थियों पर प्रभाव जैसे विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन

विकसित भारत और उत्तर प्रदेश पर विद्यार्थियों ने युवाओं, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन, कृषि और तकनीक को अवसर बताते हुए बेरोजगारी, असमानता, पर्यावरण और ग्रामीण विकास को चुनौती बताया। प्रतियोगिता में प्रथम रहे दिव्यांश मित्तल ने कहा कि विद्यार्थी छोटी-छोटी चीजों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर निर्भर होते जा रहे हैं। इससे सोचने और सीखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। प्रतियोगिता में द्वितीय अक्षांश तथा आस्था और साक्षी शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक डॉ. श्वेता गुप्ता और लक्की आर्य रहे। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. बृजेश रावत, डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. स्वाति माथुर और डॉ. रुचिरा प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें