फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सड़क पर उतरे वेटरनरी यूनिवर्सिटी के छात्र, इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन 

Sat, 02 Apr 2022 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

इंटर्नशिप की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र हाथों में तख्तियां लेकर यूनिवर्सिटी की गेट पर बैठ गए और धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
धरने पर बैठ छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनरी यूनिवर्सिटी के छात्र शनिवार को सड़क पर आ गए। यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


बता दें उत्तर प्रदेश की एकमात्र वेटरनरी यूनिवर्सिटी मथुरा में स्थापित है, यहां स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप के रूप में सिर्फ 4 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। छात्रों का कहना है देश की अन्य वेटरनरी यूनिवर्सिटी में यह राशि इससे कई गुना ज्यादा है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस छात्रों को 22 हजार तक भुगतान किया जा रहा है। 

मथुरा स्थित वेटरनरी  यूनिवर्सिटी में पिछले 15 साल से इंटर्नशिप राशि नहीं बढ़ाई गई है। इसमें राज्य सरकार 1000 रुपये और केंद्र 3000 रुपये प्रदान करती है। इस मांग को उचित मानते हुए यहां के कुलपति राज्य सरकार से इसे बढ़ाने की सिफारिश कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते धरना प्रदर्शन का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें