फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का खेल:  बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रगति पत्र मिले नहीं, फिर भी हो गए प्रोन्नत

Sun, 31 Mar 2024 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बेसिक स्कूलों का वार्षिक परीक्षा का परिणाम अव्यवस्थाओं के बीच घोषित हुआ। हद तो ये है कि  प्रगति पत्र मिले बिना ही विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
बेसिक स्कूल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में परिषदीय विद्यालयों का वार्षिक परीक्षा परिणाम शनिवार को अव्यवस्थाओं के बीच वितरित किया गया। शहरी क्षेत्रों में तो अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों ने जैसे-तैसे परिणाम तैयार कर बांट दिया लेकिन देहात क्षेत्र में स्थिति बेहद खराब रही। तमाम ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर ही प्रगति पत्र रखे रह गए और अभिभावकों को मौखिक रूप से प्रोन्नति की जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 20 से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं। विभाग ने मात्र तीन दिन में ही परिणाम घोषित करने की तिथि जारी कर दी। 31 मार्च को रविवार होने के कारण फिर से आदेश जारी कर 30 मार्च को ही परिणाम घोषित करने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया। इस बीच 29 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश होने के कारण मूल्यांकन प्रभावित रहा।

ऐसे में शिक्षकों को मात्र एक ही दिन उत्तर पुस्तिकाएं जांचने और परिणाम तैयार करने को मिला। विभाग ने प्रगति पत्र भी स्कूलों में देरी से पहुंचाए। लिहाजा देहात क्षेत्र में कुछ स्कूलों को छोड़कर अधिकांश में प्रगति पत्र नहीं बंट पाए। देहात क्षेत्र में तमाम ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रगति पत्र का उठान भी नहीं हो सका। हालांकि मूल्यांकन कार्य पूरा कर अभिभावकों को उत्तर पुस्तिकाएं जरूर दिखाई गईं।
विज्ञापन


प्रगति पत्र की समस्या रही
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बताया कि कुछ स्थानों पर प्रगति पत्र की समस्या रही, लेकिन अधिकांश में समय से रिजल्ट पहुंचा दिए थे। फिर भी पता करते हैं कि कहां-कहां प्रगति पत्र नहीं दिए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें