फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रों ने सीखी स्टार्टअप और नवाचार की बारीकियां

Sat, 31 Jan 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेस में शुक्रवार को एक सेमिनार हुआ। विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन (वीआईएफ) सेंटर ने स्टार्टअप और नवाचार विषय पर इसे आयोजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वीआईएफ के प्रबंधक योगेश तोमर ने छात्रों को स्टार्टअप इकोसिस्टम, उद्यमिता की संभावनाओं, चुनौतियां और समाधान पर व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और संसाधनों की उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत कराया। फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शेखर ने छात्रों को तकनीक को अपने काम में जोड़ने की सलाह दी। छात्रों ने स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किए। संयोजक डॉ. स्वेतलाना रहीं, जबकि डॉ. गौरव रजौरिया एवं डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह सह संयोजक रहे। इस अवसर पर प्रो. बृजेश तिवारी, डॉ. मनोज यादव, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. विजय यादव, राशि कुलश्रेष्ठ की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें