फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छात्र नेताओं को विश्वविद्यालय में घुसने से रोका तो गेट कूदकर घुसे

Tue, 12 Jan 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मार्कशीट-डिग्री की परेशानी समेत पांच सूत्रीय मांगपत्र कुलपति को सौंपने के लिए आए थे छात्र नेता
  • जमकर बहस होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुलाई पुलिस, छात्र नेताओं ने गेट पर दिया धरना
विज्ञापन
गेट पर चढ़कर विश्वविद्यालय में घुसते छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र नेता और प्रॉक्टोरियल बोर्ड आमने-सामने आ गए। प्रवेश से रोकने पर छात्र नेताओं और चीफ प्रॉक्टर से तीखी बहस हो गई। पुलिस भी आ गई, इस पर छात्र नेता गेट पर ही धरना देने लगे। बिना मिले कुलपति के जाने की सूचना पर छात्र गेट कूदकर घुस गए। कुलपति सचिवालय पर धरना देकर नोरबाजी की, कुलपति आए और ज्ञापन लिया।

विज्ञापन


मार्कशीट और डिग्री की परेशानी समेत पांच मांगों के लिए एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा के नेता दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय में कुलपति से मिलने पहुंचे। गेट पर सुरक्षा गार्ड और प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें रोक दिया। इस पर छात्र नेताओं और चीफ प्रॉक्टर में तड़का-भड़की हो गई। मामला बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस बुला ली। चीफ प्रॉक्टर पांच छात्रों के ही मिलने की कह रहे थे, इससे गुस्साए छात्र गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्र नेता राजन ठाकुर ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे कुलपति केएमआई के रास्ते से चले गए, इस पर सभी गेट से कूदकर अंदर गए और सचिवालय पर धरना दिया, इसके बाद कुलपति आए और ज्ञापन लिया। प्रदर्शन में निर्वेश शर्मा, प्रभाकर जादौन, रंजीत राठौर, ललित त्यागी, सतीश सिकरवार, गौरव शर्मा, राहुल यादव, अक्षय ठाकुर, नवीन रावत, मनोज फौजदार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गेट कूदने वालों के खिलाफ रिपोर्ट बनाई जा रही'
चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र नेताओं को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए कहा था, लेकिन वह पूरी भीड़ के साथ अंदर जाने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे। कुलपति बैठक के लिए गए थे, इस पर छात्र गेट कूदकर अंदर गए, इनके खिलाफ रिपोर्ट बना रहे हैं।

ये हैं छात्र नेताओं की मांगें
- छात्रों को डिग्री आवेदन के 10 दिन में ही मिल जाए। 
- प्रोविजनल डिग्री छात्रों को 12 घंटे में जारी की जाए। 
- आवेदन के तीसरे दिन मार्कशीट दुरुस्त कर उपलब्ध हो।
- आवेदन के 12 घंटे में ही माइग्रेशन उपलब्ध कराया जाए।
- शैक्षणिक कैलेंडर में छात्र संघ चुनाव शामिल कर इसे कराया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें