फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: चौराहे पर ट्रक ने मारी स्कूल वैन को टक्कर, 12 बच्चे घायल, मची चीखपुकार

Thu, 29 Nov 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के भोगांव में जीटी रोड चौराहे के पास बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन चालक की लापरवाही के चलते ट्रक से जा टकराई। हादसे में वैन सवार 15 छात्र घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक और वैन चालक भाग निकले। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चालक कानों में ईयरफोन लगा होने के कारण ट्रक का हॉर्न नहीं सुन सका, जिसकी वजह से हादसा हो गया। पुलिस ने गंभीर घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य बच्चे प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिए।

मोहल्ला ऊपरटीला स्थित डाक्टर बीएस वर्मा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की वैन गांव रुई, सूजापुर, तुल्जापुर व नगला सुखू से करीब 20 छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन में बच्चे ठूंसकर भरे हुए थे। वैन को गांव छाछा निवासी सुधाकर चला रहा था। 
विज्ञापन

चौराहा पार करने की कोशिश में हादसा

हादसे से सहमे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
वैन चालक ने कुरावली रोड की ओर से आ रहे ट्रक का हॉर्न सुने बिना ही जीटी रोड चौराहा पार करने की कोशिश की, जिसके चलते वैन ट्रक से जा टकराई। चौराहे पर ट्रक और वैन की भिड़ंत के बाद बच्चों में चीख-पुकार मचने लगी। आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई। 

घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया, इसी दौरान वैन व ट्रक के चालक भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो गंभीर घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में करीब 15 बच्चे जख्मी हो गए थे। 

लोगों ने बताया कि वैन चालक की लापरवाही से ही हादसा हुआ है। घटना के बाद वहां पहुंचे छात्रों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक व चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन

कान में लीड लगाकर बात रहा था चालक 

बताया जा रहा है कि वैन चालक कानों में मोबाइल लीड लगाकर किसी से बात कर रहा था। मार्ग से गुजरते समय जब ट्रक ने हॉर्न दिया तो चालक कान में लीड लगाए होने के कारण हॉर्न की आवाज नहीं सुन सका। इसी वजह से ये हादसा हुआ है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। 

ये छात्र हुए घायल 
घायलों में जाह्नवी मिश्रा, अयांश मिश्रा, देव मिश्रा, प्रतिज्ञा, शिवांस योगी, आयुष कुमार, कार्तिक, निशांक, शिखा राजपूत, रितिक, आकाश, आशू, प्रियंका, नंदनी, प्रिया शामिल हैं। पुलिस ने मामूली घायल पांच बच्चों को परिजनों को सौंप दिया। घायल रितिक व प्रतिज्ञा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  

प्रबंधक से बात नहीं की 
घटना के बाद अभिभावकों में चालक व स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध आक्रोश साफ नजर आया। प्रबंधक अशोक कुमार चिकित्सालय में मौजूद रहे, मगर बच्चों के परिजनों ने उनसे बात तक नहीं की। पुलिस से प्रबंधक व चालक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। पुलिस ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।  

भोगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पीलवान का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद चालक व स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें