फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न करने वाले बच्चों को परीक्षा से वंचित करने पर रोष

विज्ञापन
कासगंज में बीएसए को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कार्य समिति ने जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एक स्कूल प्रशासन द्वारा फीस जमा न करने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा से वंचित कर दिए जाने पर रोष जताया गया। छात्र-छात्राओं को पुन: परीक्षा कराकर शामिल कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ बरबारिया ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इससे अभिभावक काफी परेशान हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा फीस जमा न करने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। इसके साथ ही छात्र छात्राओं को स्कूल से निष्कासित कर दिए जाने की चेतावनी दी गई है। जिससे छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होने की संभावना है। बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रशासन को पुन: परीक्षा का आयोजन कर वंचित छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल करने के लिए निर्देशित किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो परिषद आंदोलन को मजबूर होगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी गोविन्द तिवारी, गंगेश तिवारी, शिवम बोहरे, करन चरौरे, रोहित, देवल, सुधांशु भारद्वाज, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें