फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर जानलेवा हमला करने पर आठ के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम पीतम नगर में रास्ते की पैमाइश के दौरान लेखपाल पर जानलेवा हमला करने वाले आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पटियाली तहसील के लेखपाल वीरेश बाबू 14 सितंबर को ग्राम पीतम नगर में रास्ते की पैमाइश करने के लिए गए। जब वह पैमाइश करा रहे थे तभी वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीण राजेंद्र, अंग्रेज निवासी हरौडा, राजेश, सुरेश चंद्र, विरेश चंद्र, नीरज, अनिल, राजू निवासी पीतमनगर ने लेखपाल के पास मौजूद रिकॉर्ड आदि की छीना झपटी की जाने लगी और सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। जब लेखपाल ने विरोध किया तो उस पर लाठी डंडों, सरिया आदि से हमला कर दिया। जिससे उनके चोट आ गई। इसके साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपना ट्रांसफर अन्य क्षेत्र में करा लेने एवं जान से मारने की धमकी दी। पैमाइश के दौरान मौके पर मौजूद अन्य लेखपालों ने बीच बचाव कर उनको बचाया। उन्होंने मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। लेखपाल ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें