अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018
- फोटो : अमर उजाला
एटा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 की परीक्षा में छात्र-छात्राएं जोश और उत्साह के साथ पहुंचे। अरुणा नगर स्थित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी समय से पहले ही पहुंच गए। यहां मैनपुरी, कासगंज सहित 286 छात्र छात्राएं शामिल हुए।
रविवार को श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज में परीक्षा को लेकर जिले में आवेदकों की भीड़ दिखाई दी। मैनपुरी, कासगंज और जिले के ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। ग्यारह बजे से प्रस्तावित परीक्षा के लिए साढ़े दस बजे से आवेदकों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। कक्षा नौ से बारह तक के सभी अभ्यार्थी प्रवेश पत्र के साथ पहुंचे।
बाहर कमरों में बैठे छात्र-छात्राएं सीसीटीवी की नजर में थे। इस दौरान संस्था के निदेशक डॉ रामनिवास यादव एवं प्रधानाचार्य दुर्वेश यादव ने कक्षों का निरीक्षण किया। 443 आवेदकों में से 286 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें कक्षा नौ और दस के 109 व ग्यारह और कक्षा-12 के 177 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
वहीं आवेदकों का कहना है कि प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा में चयनित होना गौरव की बात है। प्रदेश स्तर पर मिलने वाले मान सम्मान ने इसे छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बना दिया है।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018
- फोटो : अमर उजाला
- जैथरा निवासी ग्यारहवीं की छात्रा शिवी गौर का कहना है कि परीक्षा को लेकर वह खासी उत्साहित हैं। पूर्व वर्षों में सफल रहे आवेदकों को मिले सम्मान के बाद उनकी इच्छा और भी बढ़ गई। अच्छी तैयारी भी की है। लेकिन पेपर कठिन था।
- इंटर की छात्रा अंशिका प्रजापति कहती हैं कि उन्हें छात्रवृत्ति से अधिक इसमें मिलने वाले सम्मान की चाह है। इससे आवेदकों का भविष्य बदल रहा है।सामान्य ज्ञान के प्रश्र पढ़े हुए तो थे लेकिन जटिल थे।
- एटा निवासी कक्षा ग्यारहवीं की समीक्षा का कहना है कि प्रश्न पत्र तो सरल था। मगर समय कम पड़ने की वजह से कुछ जल्दबाजी में परीक्षा देनी पड़ी।
- अलीगंज की कक्षा ग्यारहवीं की छात्र अरिन्य जैन का कहना है कि गणित के प्रश्न पत्रों को देखकर थोड़ा चकरा गया था। बाकी प्रश्न पत्र काफी आसान थे।
- मारहरा की कक्षा दसवीं के छात्र अनुराग सिंह का कहना है कि छात्रवृत्ति की परीक्षा में बैठकर काफी खुशी मिल रही है। प्रश्न पत्र भी बहुत अच्छा हुआ है।
- कासगंज के गंजडूंडवारा निवासी कक्षा 12वीं की छात्र अभय प्रताप सिंह का कहना है कि परीक्षा तो बहुत अच्छी हुई है। सिर्फ सामान्य ज्ञान के सवालों ने थोड़ा सा भ्रमित किया है।
- अवागढ़ के कक्षा नवमीं के छात्र अजय कुमार का कहना है कि पूर्व में जब उसे जानकारी हुई कि अमर उजाला की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। मैंने तभी ठान लिया था कि मैं परीक्षा जरूर दूंगा। प्रश्न पत्र भी बहुत अच्छा हुआ है।
- एटा के कक्षा नवमी के वंश माहेश्वरी का कहना है कि परीक्षा आसान थी। समय रहते प्रश्न पत्र हल कर लिए। बस अब परीक्षा परिणाम का इंतजार रहेगा।
- धुमरी निवासी कक्षा ग्यारह की छात्रा झलक बताती हैं कि इस प्रतिष्ठापूर्ण छात्रवृत्ति परीक्षा को पास करना उनकी प्रबल इच्छा है। आवेदन के बाद तैयारी की है। पेपर अच्छा भी हुआ है।
- गत वर्ष आवेदन से वंचित रहीं कासगंज निवासी दसवीं की छात्रा यीशु शाक्या कहती हैं कि उन्हें एक साल से ही परीक्षा का इंतजार था। प्रवेश पत्र मिलते ही उनका उत्साह और बढ़ गया।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018
- फोटो : अमर उजाला
- अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल मेधावियों का भाग्य बदल रहा है। निशुल्क परीक्षा ग्रामीण-गरीबों का आकर्षण बन गई है। पूर्व वर्षों में चयनितों के मिले पुरस्कार व सम्मान के बाद गांव, गरीब व किसानों के बच्चों की संख्या बढ़ रही है।
दुर्वेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य, श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज
- छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में ही नहीं उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह है। सफल आवेदकों को मुख्यमंत्री से मिलने वाला सम्मान से उत्साहित बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। इनका भाग्य बदल रहा है। अमर उजाला की पहल किशोरों के लिए वरदान साबित हो रही है।
डॉ रामनिवास यादव, निदेशक श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज