फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चित्रकला में छात्र-छात्राओं ने उकेरा अपने सपनों का भारत

विज्ञापन
बाह: विकास खंड बाह के मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विधायक पक्षालिका सिंह न
विज्ञापन
बाह। अभिनव विद्यालय बिजौली में सोमवार को विकास खंड बाह के छात्र-छात्राओं की चित्रकला मेरे सपनों का भारत विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। ग्रीन एवं विकास पथ के साथ खेल के मैदान से लेकर अंतरिक्ष तक की अपनी भावनाओं को छात्र-छात्राओं ने तूलिका से आकार दिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 18 सितंबर को कराई चित्रकला प्रतियोगिता के 5-5 विजेता ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए। ब्लॉक स्तर पर बाह की हिमांशी, दीक्षा, उमंग, अंशिका, मंगदपुर की गुंजन, जान्हवी, सिमरन, जरार के मोनिका, अंशू, विशाल, अनुष्का, प्रतापपुरा के सोनी, विनय कुमार आदि 100 विजेता चुने गए। मुख्य अतिथि बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, कैप्टन रामनरेश कठेरिया, सोनू प्रधान, नितिन यादव, डॉ. राजकुमार, श्रीकांत दुबे, शिवकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, सत्यप्रकाश मौर्य, ओमकार सिंह, रीता भदौरिया, तरन्नुम, सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें