फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म का मुद्दा गरमाया: आगरा विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों का जोरदार हंगामा, कुलसचिव को घेरा

Thu, 22 Jul 2021 02:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

विद्यालय प्रशासन अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अब और मौका देने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हंगामा करते छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परिसर में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। संगठनों ने कुलसचिव का घेराव किया। परिसर से बाहर जाने की कोशिश की तो उन्हें घेर कर खड़े हो गए। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने से वंचित रह गए छात्रों को एक और मौका दिए जाने की मांग बुलंद की। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अब और मौका देने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन


बता दें कि विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होनी है, परीक्षा केंद्र तय हो चुके हैं। अब प्रवेशपत्र जारी किया जाना है। छात्र संगठनों के कार्यकर्ता जिद पर अड़े हुए हैं कि जो छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें एक अवसर दिया जाना चाहिए। अभी बड़ी संख्या में छात्र फॉर्म नहीं भर पाए हैं। गत कई दिनों से वह इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

चीफ प्रॉक्टर ने थाने में दी है तहरीर
विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव की ओर से हरीपर्वत थाने में तहरीर दी गई है कि सतीश सिकरवार उनके साथ आए दो-तीन अन्य साथ 19 जुलाई को रात 11 बजे परिसर में जबरन घुस आए और विश्वविद्यालय के निर्णयों के विरुद्ध दीवारों पर ‘परीक्षा तिथि बढ़ाओ-एनएसयूआई’ लिख दिया। सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो वह उनको धक्का देकर जबरन घुस गए। यह कहा गया है कि छात्रों की ओर से परिसर में अराजकता व अशांति फैलाने का काम किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें