फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में छात्रा के पिता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। छात्रा के पिता ने एसआईटी जांच पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय मिलने तक लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

विगत सितंबर 2019 को भोगांव के नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस अब हत्या की धाराओं को आत्महत्या में तरमीम कर चुकी है। एसआईटी अपनी जांच लगातार जारी रखे है। उधर, पीड़िता के परिजनों को जांच टीम से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।
सोमवार छात्रा के पिता ने कहा कि उन्हें अब एसआईटी की जांच से उम्मीद छोड़ दी है। उनके द्वारा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

कोर्ट का फैसला करेंगे मान्य
छात्रा के पिता का कहना है कि वह जांच टीम से असंतुष्ट है। इसलिए कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। कोर्ट के फैसले को वे लोग मानेंगे। कोर्ट यदि इसे आत्महत्या मानता है तो उसे स्वीकार करेंगे। हत्या मानता है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें