फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: हिमाचल लौट गया संक्रमित छात्र, नहीं हो सकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, ऑपरेशन कराने आया था आगरा

Fri, 24 Dec 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बुधवार को हिमाचल से ऑपरेशन कराने आया छात्र और अलवर से लौटे युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन दिन के भीतर पांच नए संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश से ऑपरेशन कराने आगरा आया छात्र संक्रमित होने के बाद वापस हिमाचल लौट गया। उसके कॉन्टेक्ट की ट्रेसिंग नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को कोई नया मरीज नहीं मिला है। जिले में अभी पांच संक्रमित मरीज हैं। 
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट के लिए हाईअर्लट पर आगरा
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एक महीने से ताजनगरी में हाई अलर्ट है लेकिन धरातल पर सतर्कता नहीं बढ़ी। लापरवाही का नया मामला हिमाचल के संक्रमित छात्र को लेकर सामने आया है। हिमाचल से यूरो सर्जन से ऑपरेशन कराने के लिए छात्र आगरा आया था। खंदारी स्थित हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया। देहली गेट पर कोविड टेस्ट के लिए सैंपल दिए थे। 22 दिसंबर को रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही छात्र आगरा से गायब है। 
कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग नहीं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि छात्र बिना बताए हिमाचल लौट गया है। उसके कॉन्टेक्ट की ट्रेसिंग नहीं हो सकी है। उसके मोबाइल पर बात कर निगरानी की जा रही है। वहीं, अलवर से आए युवक के संक्रमित होने के उसके संपर्क में आए 24 लोगों की पहचान की गई है। सभी का स्वास्थ्य ठीक है। सीएमओ ने बताया कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। 
विज्ञापन

स्टेशन पर परखे इंतजाम
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को ओमिक्रॉन से बचाव इंतजामों को परखने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर उन्हें जांचे व थर्मल स्केनिंग होती मिली। एडीएम सिटी ने जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 
आयोजनों में मदिरापान के लिए लेनी होगी अनुमति  
क्रिसमस व नए साल की पार्टियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। बिना अनुमति आयोजन पर रोक लगा दी गई है। होटल, कैफे, क्लब आदि में जांच के लिए टीमें बनाई जा रही हैं। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट व समारोह स्थलों पर शराब परोसाने के लिए आयोजक को अनुमति व अस्थायी लाइसेंस लेना पड़ेगा। 
विज्ञापन

चलती कार में लूटी अस्मत: युवती को जबरन पिलाई बीयर, विरोध पर पीटा, 40 किलोमीटर तक चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें