फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल से लौट रहा छात्र लापता, मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Oct 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना में स्कूल से लौट रहा छात्र रास्ते में लापता हो गया। उसके नाना ने थाने में तहरीर देकर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सहावर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव कोटरा निवासी आदर्श पुत्र सुनील अपने नाना सोलन सिंह निवासी ढोलना के घर रहता है। आदर्श शनिवार को कासगंज-अतरौली मार्ग पर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने गया था। स्कूल से लौटते वक्त वह रास्ते से लापता हो गया। उसके स्कूल बंद होने के काफी देर बाद तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

स्कूल से जानकारी मिली कि वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिए निकला था। उसके नाना ने रविवार को थाने पहुंचकर पुलिस को उसके लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, ताकि वह किस रास्ते से होकर निकला, इसकी जानकारी हो सके।
इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया के जरिये भी उसकी तलाश में जुटी है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि छात्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश में टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें