फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 40 घंटे बाद घर लौटा छात्र, बोला- मां ने डांटा था, पैसे हुए खत्म तो आने लगी घर की याद

Fri, 30 Sep 2022 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मां के डांटने पर छात्र वृंदावन चला गया था। घर लौटने पर बताया कि रात और दिन सड़क पर ही गुजारी, इसके बाद जब पैसे खत्म हो गए, तो घर की याद आने लगी।
विज्ञापन
child demo, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खां इलाके का रहने वाला कक्षा आठ का छात्र सुमुख वृंदावन चला गया था। 40 घंटे बाद वह बृहस्पतिवार सुबह घर लौट आया। वह ट्यूशन के लिए मां के डांटने से नाराज हो गया था। बेटे के मिलने से परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


घटिया आजम खां इलाके के रहने वाले राहुल जैसवाल का शीशे बेचने का काम है। उनका 14 साल का बेटा सुमुख मंगलवार शाम चार बजे ट्यूशन के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई। बाद में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पिता ने बताया कि सुमुख बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे खुद ही घर आ गया। पहले तो वह कुछ नहीं बता रहा था।

ये भी पढ़ें- Agra News: पीएफआई को लेकर आगरा जोन में भी अलर्ट, टूंडला में संदिग्ध से की पूछताछ

मां से नाराज था छात्र

बाद में बताया कि मां के डांटने से नाराज था। वह मंगलवार को ट्यूशन नहीं जा रहा था। मोबाइल पर गेम खेल रहा था। मां उससे ट्यूशन जाने के लिए कहा। मगर, वह तैयार नहीं हुआ। इस पर मां ने उसके ट्यूटर से शिकायत की। इससे सुमुख नाराज हो गया था। वह पैदल गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचा। इसके बाद बस में बैठकर वृंदावन चला गया। सड़क पर रहकर रात और दिन गुजारा। रुपये खत्म होने पर सुबह बस से घर आ गया। बेटे के मिलने से परिवार खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें