फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरादतनगर में छात्रा के साथ दुराचार, रिपोर्ट

Sun, 08 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतनगर थाना क्षेत्र में सिलाई सीखने जा रही साइकिल सवार छात्रा को दबोचकर एक युवक ने दुराचार किया। एक पखवाड़े बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना 24 जनवरी की है। इरादतनगर के एक गांव में रहने वाली किशोरी ग्यारहवीं की छात्रा है। परिवारीजनों ने बताया कि घटना के दिन पूर्वाह्न 11 बजे छात्रा जा रही थी। रास्ते में गांव के एक युवक और उसके मौसेरे भाई ने उसे रोका और जबरन खेत में ले गए। यहां एक युवक ने दुराचार किया। दोनों शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने बाद में फोन करके भी युवती को धमकाया। दहशत में आई छात्रा ने घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दी। शुक्रवार को छात्रा ने अपनी मां को इस बारे में बताया। इसके बाद थाने पहुंचे परिवारीजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पिछले साल भी किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। तब पुलिस ने उसे जेल भेजा था। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें