फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी कर भाग रहे दो शोहदे दबोचे

Sun, 08 Feb 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय नगर कालोनी में कार सवार दो शोहदों ने बीएससी की छात्रा और उसकी बहन से छेड़खानी की। एक युवती को कार में खींचने का कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीरों ने कार का पीछा करके दोनों को दबोच लिया। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र की युवती बीएससी की छात्रा है। वह गुरुवार शाम को छोटी बहन के साथ न्यू आगरा बाईपास स्थित धर्मस्थल में गई थी। वहां से दोनों पैदल ही घर लौट रही थीं। युवतियों ने पुलिस को बताया कि विजय नगर कालोनी में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कार सवार दो युवकों ने उनके पास आकर कार रोक ली। कहा कि कार में बैठ जाओ, हम घर छोड़ देंगे। दोनों ने अनसुना कर दिया। इसके बाद वे छेड़खानी करने लगे, लेकिन दोनों बहनों ने कोई जवाब नहीं दिया।

वे जब विजय नगर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो कार सवार दोबारा उनके पास पहुंच गए। एक युवक ने बीएससी की छात्रा को हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश की। इस पर दोनों बहनें शोहदों से भिड़ गईं। शोर मचाने लगीं। राहगीरों को देख कार सवारों ने भागने की कोशिश की मगर राहगीरों ने पीछा करके कार को रोक लिया। इसके बाद शोहदों की धुनाई लगाई। पुलिस भी पहुंच गई। आरोपियों ने अपने नाम खेड़ा राठौर निवासी अनिल कुमार और सैंया निवासी संजय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें