फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में गंगा में डूबने से मैनपुरी के छात्र की मौत, गांव में नहीं मनाई होली

Wed, 11 Mar 2020 11:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
चंद्रशेखर शाक्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद के थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम अहिमलपुर निवासी छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक के परिजन ऋषिकेश में ही रहते हैं। युवक के मौत की सूचना गांव में आते ही होली के त्योहार पर मातम छा गया। परिवार और गांव के लोग ऋषिकेश पहुंचे और छात्र का वहीं अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


अहिमलपुर निवासी चंद्रशेखर शाक्य कुछ वर्षों से उत्तराखंड के ऋषिकेश में प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका 23 वर्षीय पुत्र मयंक बीएससी का छात्र था। होली के त्योहार पर अपने दोस्तों के साथ गंगा ने नहाने गया था।

इसी दौरान मयंक गंगा में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव गंगा में मिला। उसकी मौत की सूचना आते ही गांव में मातम छा गया। गांव के लोगों ने ऋषिकेश पहुंचकर उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें