छात्रनेता बोले- मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन
प्रति कुलपति ने कहा कि बीते सत्र की फीस ली जा रही है। फीस के लिए शासन स्तर से मार्गदर्शन भी मांगा गया है, जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उस पर अमल किया जाएगा। लिफ्ट को ठीक कराने के लिए भी आश्वस्त किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे जल्द पूरी न होने पर वह उग्र आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रदर्शन में रवि यादव, लोकेश सोलंकी, आफताब कुरैशी, मनीष कुमार, ललित राज, अरुण यादव, तेज प्रकाश, फैजान खान, आरिफ शेख, फिरोज खान, प्रेम शंकर, अंकुश कुशवाह, बृजेश राजपूत आदि शामिल रहे।